फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार जमुनाबाद फार्म के ब्लॉक इंचार्ज की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझौली। लखनऊ से गोला जा रही कार सीतापुर जिले के अटरिया कस्बे में थाने के पास डिवाइडर से टकराकर कार पेड़ से जा टकराई। कार में सवार राजकीय कृषि प्रक्षेत्र जमुनाबाद के ब्लॉक इंचार्ज पावस कुमार (28) की मौत हो गई और चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद घर आए पावस कुमार के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि राजकीय कृषि प्रक्षेत्र जमुनाबाद के ब्लॉक छह के इंचार्ज पावस कुमार गुरुवार को ब्लॉक नौ के इंचार्ज रमेशचंद्र (30), ब्लॉक एक के इंचार्ज सुरेश वर्मा (32), प्लांट इंचार्ज आशीष कुमार (29) के साथ विभागीय मीटिंग करने कार से लखनऊ गए थे। देर रात वापस आते समय अटरिया कस्बे के थाना के पास कार डिवाइडर से टकराकर पेड़ में जा घुसी। घटना में हफीजपुर निवासी पावस और आशीष, महाराज नगर निवासी रमेश, ग्राम भगौनापुर निवासी सुरेश, ग्राम जिगनहां निवासी राजेश घायल हो गए। सभी घायलों को सिधौली अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने पावस कुमार को मृत घोषित कर दिया। सुरेश वर्मा को गंभीरावस्था में लखनऊ रेफर कर दिया गया। तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ।
थम नहीं रहे परिवार वालों के आंसू
पिता रामऔतार ने बताया कि पावस कुमार उनके चार पुत्रों में तीसरे नंबर पर था। हंसते खेलते भरे पूरे परिवार की खुशियां क्षणभर में बिखर गईं। पावस अपने पीछे पत्नी मधु और एक वर्षीय पुत्री को छोड़ गया है। घटना में पावस की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें