फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी में मछली पकड़ने गया मछुआरा हुआ गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला इकरामनगर निवासी एक मछुआरा शारदा नदी में सोमवार को सुबह मछली पकड़ने गया था। जो संदिग्ध हालात में लापता हो गया। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

मोहल्ला इकरामनगर निवासी अब्दुल सलाम का 55 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हुसैन मछली पकड़ने का कार्य करता है। रोजाना की तरह सोमवार को सुबह वह घर से खाना आदि लेकर मछली पकड़ने शारदा नदी के लिए निकला था। लेकिन वहां से वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। देर शाम तक घर वापस न पहुंचने पर परिजन को चिंता हुई और वह ढूंढते हुए शारदा नदी तक पहुंचे। जहां पर उसकी बाइक नदी किनारे खड़ी थी जबकि कुछ दूर नदी में आगे तलाश करने पर बीच में बने टापू के पास उसका झोला, जाल, मछलियां तथा घर से लाया हुआ खाना मिला। देर रात तक तलाश के बाद मंगलवार को सुबह दोबारा से कई लोगों व गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश की गई लेकिन देर शाम तक मछुआरे का कोई अता पता नहीं चल सका। उधर भाई मोहम्मद रफी ने दौलतापुर व श्रीनगर के कुछ लोगों पर हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें