गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में ई रिक्शा की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
भगवंतपुर निवासी कुर्वान की तीन वर्षीय पुत्री अल्फिजा घर के बाहर खेल रही थी। तभी सड़क पर निकले तेज रफ्तार एक ई रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें अल्फिजा गंभीर घायल हो गई, जिसकी कुछ समय बाद मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना होते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिवार वालों की ओर से दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद