फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से घायल महिला की मौत, ग्रामीणों ने एलआरपी चौराहा किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौकी क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी एक महिला मंगलवार को रोडवेज बस की टक्कर में घायल हुई, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों और ग्रामीणों ने शव को एलआरपी चौकी के सामने रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इससे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पाकर कोतवाल अजय मिश्रा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

पिपरिया गांव निवासी रामकुमार की पत्नी सुनीता देवी (35) मंगलवार की शाम को पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवारवाले शव घर जाने के बजाय एलआरपी चौकी के सामने रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर आ गए और सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। परिवारवालों ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मुआवजा दिलाने की मांग की। मौके पर कोतवाल अजय मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। कोतवाल अजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें