फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सराफा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना निवासी 38 वर्षीय सराफा व्यापारी सोनू राजपूत की बांकेगंज रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह अपने साथी मोहल्ले के ही विनोद कुमार के साथ बांकेगंज स्थित दुकान बंद कर स्कूटी से घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना निवासी राम रक्षपाल राजपूत का 38 वर्षीय पुत्र सोनू राजपूत की बांकेगंज में सराफ की दुकान है। सोमवार की शाम को सोनू राजपूत मोहल्ले के ही अपने साथी विनोद कुमार के साथ दुकान बंद कर स्कूटी से घर वापस आ रहा था। स्कूटी विनोद कुमार चला रहा था। विनोद ने बताया कि जब वह स्कूटी से घर वापस आ रहा था तभी बांकेगंज रोड स्थित प्रतापपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। सोनू ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। घायल सोनू को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर लिया है, पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें