फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के घर से नकदी समेत लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। खमरिया पुलिस चौकी क्षेत्र बेखौफ चोर एक ट्रांसपोर्टर के घर छत के सहारे घुस गए। कमरों का ताला तोड़कर उनमें रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी व करीब एक लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कस्बा खमरिया निवासी ट्रांसपोर्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ मोनू का सीएचसी के पास मकान है। ट्रांसपोर्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी बसें चीनी मिल, स्कूलों में चलती हैं। बसों की एक महीने की कमाई घर पर रखी थी। इन रुपयों को पेट्रोल पंप पर उधार लिए गए डीजल का जमा करना था। शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर गोला गोकर्णनाथ निवासी अपने रिश्तेदार कुलदीप सिंह के घर गए थे। घर में ताला पड़ा था। रविवार की शाम जब वापस आए तो घर के कमरों के ताले टूटे देखे। कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली थी। अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये और पत्नी के जेवर गायब थे। चोर बच्चों तक की गुल्लक के पैसे उठा ले गए। उन्होंने बताया कि चोर घर के पीछे की दीवार के सहारे छत पर आए और छत से घर के अंदर उतर कर कमरों के ताले तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना खमरिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रस्म अदायगी कर दी।
दो महीने में 20 से अधिक चोरियां, रिपोर्ट भी दर्ज नहीं
थाना ईसानगर की पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र में लगातार चोरियों का क्रम जारी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह घटना की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती है। दो महीने में खमरिया में उर्मिला देवी, राजकुमार यादव, कौशल दीक्षित, रामस्वरूप पाल, सागर लोहा भंडार, परमानंद यादव, सत्रोहन गुप्ता, पप्पू रस्तोगी, कर्मचन्द सिंधू, प्रेम वर्मा, आफताब खां सहित करीब 20 से दुकानों व घरों से चोर कई लाख रुपये का माल साफ कर चुके हैं, लेकिन पुलिस ने न तो किसी घटना की रिपोर्ट दर्ज की। न ही घटनाओं का खुलासा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की जानकारी हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना ईसानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें