फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने टेंपों में मारी टक्कर, छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। लखीमपुर-निघासन मार्ग पर ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में दो महिलाओं व एक महंत की हालत गंभीर है। पुलिस ने मय चालक ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर लखीमपुर से सवारी लेकर महेवागंज की ओर जा रहा टेंपो व ओवरलोड ट्रक में कस्बे के ग्रीनफील्ड स्कूल के पास टक्कर हो गई। इससे टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो सवार फूलबेहड़ के गांव भिखनापुर निवासी रामनरेश की पत्नी अनीता, सिसौरा निवासी प्रहलाद, बुजुर्ग महंत, मनोरमा और सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बढिनपुरवा (मैनहा) निवासी राम श्री समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पारसनाथ ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। महंत के बेहोशी की हालत में होने से उनका नाम व पता नहीं मालूम हो सका। घायलों में दो महिलाओं और महंत की हालत नाजुक बताई जाती है। दोनो वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है। उधर हादसे के समय कुछ सवारियों ने पर्स, मोबाइल और कुछ सामान गायब होने की बात पुलिस को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें