फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से उछले बच्चे को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार आठ साल का बच्चा उछलकर सड़क पर जा गिरा। वह संभल पाता, इससे पहले ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार और ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव खोरिया निवासी विकास ने बताया कि उनका भाई सुतन (35), भाभी लाडली (32) अपने दो बच्चों विशाल (8) व आनंद (2) को साथ लेकर मल्लबेहड़ स्थित रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार को सभी लौट रहे थे। हेलमेट पहनकर भाई सुतन बाइक चला रहा था। कोठिया के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे भाई, भाभी व आनंद घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज हुई कि विशाल बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसी बीच निकले ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आकर भतीजे विशाल की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले। घायल सुतन, उसकी पत्नी लाडली और बेटे आनंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पुलिस ने विकास की तहरीर पर ट्रक व कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम कराकर घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें