ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना फरधान क्षेत्र के गांव कटखोरवा निवासी 38 वर्षीय रामलोटन किसी काम से सोमवार को लखीमपुर आए थे। देर शाम को वह बाइक से वापस जा रहे थे। छाउछ चौराहा के निकट गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।संवाद