फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवती समेत दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र में सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग पर बैबहा पेट्रोलपंप के पास तेज रफ्तार कार दो ट्रैक्टरों से टकरा गई। हादसे में कार चला रहा एक युवक व उसमें सवार युवती घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। घायल युवती की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गोला की ओर से एक कार आ रही थी। बैबहा पेट्रोल पंप के पास गन्ना भरकर एक ट्रैक्टर मार्ग पर चढ़ रहा था। इसी बीच सामने से भी एक गन्ना भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। तेज रफ्तार होने के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार ट्रैक्टर से टकराकर उछलकर करीब 10 मीटर दूर गिरी। हादसे में कार चालक जानकीपुरम (लखनऊ) निवासी सुशील यादव (35) को हल्की चोटें आईं, जबकि उसमें सवार बिसवां (सीतापुर) निवासी मोनी पांडेय (25) गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लगने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। जहां से युवती की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस कार को हटाकर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें