फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। गांव बल्लीपुर के एक घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। जिससे घर में रखी साइकिल, आठ हजार रुपये की नकदी समेत सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सामान निकालने के प्रयास में गृहस्वामी की पत्नी भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव बल्लीपुर निवासी जगदीश की पत्नी सावित्री देवी व बच्चे शनिवार रात खाना खाकर छप्परनुमा घर में सो गए। रात करीब 12 बजे अचानक घर में आग लग गई। आंच लगने पर घर वालों की आंख खुली। सभी जान बचाकर बाहर भागे। घर का सामान निकालने के प्रयास में गृहस्वामी की पत्नी सावित्री देवी भी झुलस गईं। आग की चपेट में आकर दो मवेशी भी झुलसे हैं। ग्राम प्रधान अनिल कुमार यादव व लेखपाल अभिषेक राठौर ने मौका मुआयना कर पीड़ित को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें