धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी उप महानगर पालिका स्थित हसनपुर में एक घर के कमरे से एक 20 वर्षीय नर्स का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिला। जिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
कैलाली जिला पुलिस निरीक्षक प्रकाश कार्की ने बताया कि धनगढ़ी उप महानगर पालिका के हसनपुर वार्ड में ऐश्वर्या स्कूल के पास एक घर में किराये पर रह रही युवती के बंद कमरे से रविवार की दोपहर पुलिस को संदिग्ध अवस्था में शव मिला। धनगढ़ी के निसर्ग हॉस्पिटल व नवजीवन हॉस्पिटल में नर्स का काम करने वाली बीस वर्षीय सुमन ऐर कंचनपुर जिला के शुक्लाफाटा वार्ड नंबर दस की निवासी है। नर्स का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। संवाद