फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में गन हाउस मालिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/अमीरनगर। मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर मंगलवार की रात टोयटा कार और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार चला रहे लखीमपुर शहर निवासी गन हाउस मालिक की मौत हो गई। वे दिल्ली से वापस घर आ रहे थे। हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शहर के ओवरव्रिज के निकट रहने वाले सुधाकर गुप्ता उर्फ श्यामू (50) की गन हाउस की दुकान है। वह तीन दिन पहले अपनी टोयटा कार से दिल्ली गए थे। मंगलवार की रात वह दिल्ली से घर वापस आ रहे थे। मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर आंवला जंगल के निकट बने कठिना नदी मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुधाकर गुप्ता को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे की सूचना जब रात में उनके घर आई तो परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के साथ तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो पत्नी, बच्चे शव देख कर बिलखने लगे। तमाम लोगों की भीड़ उनके घर पर जुट गई। लोग बिलख रहे परिवार वालों को ढाढ़स बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें