फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ऑटो की भिड़ंत, कस्टम दरोगा समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज खीरी। शारदा नगर मार्ग पर ओवरटेक करने के प्रयास में कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में बैठे यात्री और कार सवार कस्टम दरोगा समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। लखीमपुर कार्यालय से कार्य निबटाकर कस्टम दरोगा अमित वर्मा, सिपाही ओमप्रकाश के साथ कार से पलिया जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरटेक के चक्कर मे कार मंझरा स्थित एसएसबी कैंप के निकट फूलबेहड़ से सवारी लेकर लखीमपुर जा रहे ऑटो से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कस्टम दरोगा और उनका हमराही सिपाही घायल हो गया। ऑटो में सवार फूलबेहड़ के सरवा गांव निवासी नन्हू, रामबेटी, शालिनी, रामवती, पुत्ती और खेलावन घायल हो गए। हो गए। घायलों में शालिनी की हालत गंभीर बताई जाती है। चौकी प्रभारी पारसनाथ यादव ने बताया कि ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें