खमरिया। मिल यार्ड में ट्रक की चपेट में आने से गन्ना किसान घायल हो गया। घायल आनन-फानन सीएचसी खमरिया भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
गोविंद शुगर मिल यार्ड में गुदरिया निवासी अभिनव वर्मा अपनी ट्रॉली तौल के लिए मिल यार्ड तौल कांटे के पास खड़े थे। तभी गन्ना डोंगे में डालकर कांटे की तरफ तेज गति से आ रही खाली ट्रक ने अभिनव की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर में अभिनव ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। जिससे उनका बायां पैर कुचलकर लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें आनन - फानन खमरिया सीएचसी भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर अवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। संवाद