फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भरे ट्रक और बस की भिड़ंत, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। शारदानगर मार्ग पर खंभारखेड़ा चीनी मिल के पास निजी बस और गन्ना भरे ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में किसी को कोई खास चोट नहीं आई, हालांकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो न सवारियां मिलीं और न ही दोनों वाहनों के चालक-परिचालक। दोनों वाहनों के सड़क पर खड़े होने से जाम लग गया।
विज्ञापन

हादसा शाम करीब सात बजे के करीब हुआ। महेवागंज चौकी प्रभारी पारस नाथ ने बताया कि किसी राहगीर ने शनिवार शाम उन्हें चीनी मिल से पहले निघासन की ओर जा रही प्राइवेट यात्री बस के ट्रक से टक्कर होने की सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सड़क पर सारंग ट्रांसपोर्ट की बस खड़ी मिली। उसमें न तो कोई सवारी थी और न ही चालक परिचालक। शारदानगर मार्ग पर लगे जाम को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें