फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज स्पीड बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज स्पीड बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल
विज्ञापन

बेलरायां-तिकुनियां मार्ग पर मोड़ पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
तिकुनियां। बेलरायां-तिकुनियां मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। बाइक की स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चालक का सिर पर लगा हेलमेट चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस 108 ने घायल चालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। थाना निघासन के गांव लुधौरी निवासी विनोद जायसवाल बाइक से तिकुनियां जा रहे थे। निबौरिया चौराहा से पहले तीव्र खूनी मोड़ पर तेज स्पीड होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे चालक बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरा। सिर पर लगा हेलमेट पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही कि हेलमेट होने के कारण उनके सिर में कोई खास चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उनके पीछे आ रहे परिचित बाइक सवार ने उनके परिजन को हादसे की सूचना दी। उधर सूचना पर पहुंची एंबलुेंस ने घायल को सीएचसी निघासन में भर्ती कराया है। इस भयानक तीव्र मोड़ पर दोनों तरफ कोई संकेतक नहीं है न ही स्पीड ब्रेकर। अंधा मोड़ होने के चलते स्पीड में आने वाले दोपहिया, चौपहिया वाहन अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें