फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के विकास चौराहे पर ट्रक से कुचलकर पिता के साथ बाइक से मदरसा जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को मय चालक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी इम्तियाज अली का 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सहीम गोला के सर्वोदय नगर स्थित मदरसा रजिया फैजान ए कुरान में रहकर हिब्ज जमात में पढ़ता था मंगलवार इम्तियाज अली बाइक से मोहम्मद फहीम को छोड़ने मदरसा जा रहे थे। विकास चौराहे पर वह सड़क के किनारे खड़े थे तभी मिल की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मोहम्मद सहीम की ट्रक से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और शव देखते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे नगर चौकी इंचार्ज लल्ला गोस्वामी ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक सहित थाने भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें