फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक पर पलटा बैगास भरा ट्रक, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
गोमती मोड़ पर घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
अमीरनगर/ पिपरिया धनी (लखीमपुर खीरी)। चीनी मिल से क्षमता से ज्यादा बैगास भरकर जा रहा ट्रक गोमती मोड़ पर एक मैजिक पर पलट गया, जिससे मैजिक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

कुंभी चीनी मिल से बैगास भरकर ट्रक मोहम्मदी की तरफ जा रहा था। इधर मोहम्मदी से सवारी भरकर मैजिक गोला जा रही थी। बताया गया कि गोमती नदी के मोड़ पर गड्ढे के कारण बैगास भरा ट्रक मैजिक पर पलट गया, जिससे मैजिक सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। इधर राहगीरों ने भी शोर मचाया, जिससे गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गये। सूचना पर मौके पर पहुंचे अमीरनगर चौकी इंचार्ज लल्ला गोस्वामी और रेहरिया चौकी इंचार्ज मनीष पाठक ने जेसीबी मंगाकर बैगास भरे ट्रक को सीधा कराया। बैगास से दबने के कारण कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव जैती फिरोजपुर निवासी रामवृक्ष, अशोक कुमार निवासी वीरपुर थाना पिहानी जिला हरदोई, रघुवर प्रसाद निवासी हिम्मतपुर, असमत अली निवासी गोला, नगमा निवासी सिधौली, सच्चेराम निवासी शिवपुरी बैगास के नीचे दबकर जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने रामवृक्ष और अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों का मोहम्मदी अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार कराया।
-
चीनी मिल बैगास की बिक्री ठेकेदार को कर देती है। ट्रक कितने टन बैगास लोड करते हैं यह तो ठेकेदार ही बता सकता है।
-आरएस ढाका, गन्ना महाप्रबंधक कुंभी चीनी मिल
-
प्रथम दृष्टया लगता है कि बैगास भरा ट्रक जहां पर पलटा है वहां पर निर्माण कार्य चल रहा था। एक तरफ रास्ता ऊंचा और दूसरी तरफ नीचा होने से घटना हुई है।
-लल्ला गोस्वामी, प्रभारी पुलिस चौकी अमीरनगर
-
ट्रक ओवरलोड न होता तो नहीं होता यह हादसा
पिपरिया धनी। सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
गोमती मोड़ पर हादसा स्थल से कुछ दूरी पर लगे जाम में सड़क पर खड़े पुलिस अधिकारियों ने ट्रक सीधा कराने के बाद कोई कार्रवाई न करते हुए इस मामले को भी अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदी गोला मार्ग पर ओवरलोड और डग्गामार वाहनों की भरमार है। दो लोगों की जान लेने वाले ट्रक में बैगास ट्रक की ऊंचाई से ऊपर न होता तो शायद यह हादसा न होता। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि इस ट्रक में छह फुट ऊपर तक बैगास भरी थी और समतल सड़क पर चलने पर भी ट्रक लहरा रहा था।
-
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल
मितौली (खीरी)। कस्ता में अनाज भरे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यही नहीं बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक एक होटल में जा घुसा। कस्ता पुलिस पिकेट के सामने घटी इस घटना में पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार को शाम करीब चार बजे लखीमपुर से अनाज लेकर मितौली जा रहे एक ट्रक ने कस्ता चौराहे पर भीखमपुर की तरफ से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अपनी रिश्तेदारी दरी गांव में अंतिम संस्कार के लिए जा रहे बाइक चालक कमलेश पुत्र विद्यासागर (35) निवासी कोरैया थाना हैदराबाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी इसी गांव का निवासी उसका चचेरा भाई नवीन पुत्र दाताराम (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी मितौली ले जाया गया जहां से उसे लखीमपुर भेज दिया गया। बताया गया कि बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक चौराहे पर ही पुलिस पिकेट के सामने बने बाला जी होटल में जा घुसा जहां मौजूद लोग भी बाल बाल बच गए, जबकि होटल का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद कस्ता पुलिस पिकेट के सिपाहियों ने चालक सहित ट्रक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। संवाद
-
ईंटों से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल
गौरीफंटा। पानीपत से सीमेंट की ईंट लेकर धनगढ़ी (नेपाल) जा रहा ट्रक गौरीफंटा सीमा पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक जहां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं चालक भी घायल हुआ है, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से निकालकर निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
बुधवार की सुबह पानीपत से सीमेंट ईंट भरकर एक ट्रक धनगढ़ी नेपाल जा रहा था। ट्रक नंबर एचआर 1025 गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचा ही था कि ड्राइवर ट्रक किनारे लगाने लगा। इसी दौरान जर्जर रोड होने के कारण ट्रक सड़क से उतरते ही पलट गया, जिसमें ट्रक चालक गिरधर गोपाल फंस गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे ट्रक से बाहर निकालकर निजी चिकित्सालय पर भर्ती करवाया। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद रोड पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। संवाद

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मैजिक। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें