अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शैक्षणिक दुरुव्यवस्था के लिए खिलाफ पूरे प्रदेश में 500 स्थानों पर एक साथ धरना प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल को संबोधित 31 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसकी रणनीति चार जनवरी को लखनऊ में आंदोलन समिति की बैठक में तय की गई थी।
इसी शृंखला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई ने गुरुवार को जिले में एक साथ 11 स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया। लखीमपुर नगर इकाई ने अंबेडकर पार्क में धरना दिया। इसमें नगर मंत्री शिवांश तिवारी ने शैक्षणिक दुरुव्यवस्था और प्रदेश सरकार के रवैये की जमकर आलोचना की।
साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। कार्यक्रम में हर्षित वर्मा, सर्वेश तिवारी, अमन पांडिया, अपूर्व मिश्रा, अभिनव गुप्ता, आकाश तिवारी, सुधाकर शुक्ला, प्रदीप यादव, राजू मिश्रा, मनीष सिंह, प्रमोद, सौरभ गौड़, विकास वर्मा, शुभम यादव, शिवा गुप्ता और अंकित मौर्य मौजूद रहे।