फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जेपीएससी, जेएसएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सदर चौराहे पर प्रदर्शन करते विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। सदर चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की।
विज्ञापन


विभाग संयोजक अजय पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। झारखंड में परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है।

नगर मंत्री हर्षित शुक्ला ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। प्रदर्शन में विभाग संगठन मंत्री अभिषेक ओझा, नगर सह मंत्री जितिन, शिवा सिंह, अनमोल, अंश, कुशाग्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें