फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन काटा

Fri, 18 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने ब्लाक, अस्पताल, परियोजना कार्यालयों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

गोदाम और लिपिक कार्यालय में डलवाया ताला
सीडीओ अमित सिंह बंसल ने पसगवां ब्लॉक समेत बाल विकास परियोजना, पशु चिकित्सालय, सीएचसी, कृषि कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस  दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण कर खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश  दिए।  जॉबकार्ड  रजिस्टर देखकर सीडीओ ने रजिस्टर  वितरित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और संबंधित पटल लिपिक वीरेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीआरजीएफ से  बनवाया गया जर्जर तथा अपूर्ण भवन को देखकर वह हतप्रभ रह गए। ब्लाक में सीडीओ ने संपत्ति रजिस्टर में तिथि  अंकित न होने तथा संपत्ति का सत्यापन न किए जाने पर लापरवाही मानते हुए पटल लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा। प्रधानमंत्री  आवास योजना के बारे में जानकारी ली। जिन ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने  प्रधानमंत्री आवास  योजना के लाभार्थियों की सूची को ऑनलाइन नहीं कराया है, उनकी सूची तलब की। जेई एमआई सतीश कुमार मौर्य मौके पर नहीं मिले। सीडीओ ने बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां सीडीपीओ मिथलेश वर्मा तथा लिपिक अनुपस्थित मिले। उन्होंने दोनों से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही गोदाम तथा लिपिक कार्यालय में ताला डलवा दिया।  इसके  अलावा  सीएचसी के निरीक्षण में चिकित्सक सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। दो नव प्रसूताओं से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। राजकीय बीज भंडार के निरीक्षण  के दौरान किसान महिपाल यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि पिछले वर्ष  बीज ख़रीदा था, लेकिन अब तक अनुदान नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान डीसी  मनरेगा हसीब अंसारी, बीडीओ नजमा सिद्दीकी, एडीओ सचिन तिवारी, एडीओ गोकुल  प्रसाद गौतम  मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें