लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत छूटे व बढ़े हुए गरीब परिवारों को आवास देने के लिए सरकार की ओर से आवास प्लस एप के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में अब तक 1.81 लाख लोगों के नाम आ चुके है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन में पात्र होने पर आवास का लाभ दिया जाएगा।
आवास प्लस सर्वे की अंतिम तारीख अभी तक 30 अप्रैल थी, जिसको सरकार ने अब 15 मई तक सर्वे का मौका है। सर्वे का काम आवास प्लस सर्वे एप के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए 400 से अधिक सर्वेयर लगाए गए है।
सर्वेयर लाभार्थी का मौका मुआयना कर एप पर डाटा अपलोड करता है। एप में सेल्फ सर्वे का भी ऑप्शन है। लाभार्थी खुद ही अपना सर्वे कर डाटा अपलोड कर सकता है, जिसका बाद में सत्यापन कराया जाएगा। डीआरडीएम के परियोजना निदेशक सोभनाथ चौरसिया ने बताया कि आवास प्लस सर्वे 2.0 में अब तक 1,83,881 लोगों का सर्वे हो चुका है। जिसमें सेल्फ सर्वे 73885 हैं। सर्वे की समय सीमा 15 मई तक बढ़ा दी गई है। संवाद