मैलानी। नगर पंचायत की ओर से हरियाली तीज पर 14 अगस्त को स्वच्छ भारत मिशन के तहत महाराजा अग्रसेन पार्क में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता बृहस्पतिवार शाम पुरस्कृत किए गए।
हिंदी निबंध प्रतियोगिता में आस्था अग्रवाल प्रथम, सार्थक सिंह द्वितीय और काव्या तृतीय रहीं। अंग्रेजी निबंध में एलिस मुमताज प्रथम, जैनब फातिमा द्वितीय और शिफा तृतीय रहीं। कला प्रतियोगिता (स्वच्छ भारत मिशन) में प्रिंस प्रथम, देव कश्यप द्वितीय, दिव्यांशी चौधरी और अन्या अग्रवाल तृतीय तथा पुष्कर सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुए। कला प्रतियोगिता (तिरंगा फ्लैग) में रिया प्रथम रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में किरणदीप कौर और शीबा बानो प्रथम, नंदिनी राठौर और प्रिया राठौर द्वितीय तथा मनीषा, पलक, स्वामी और राखी तृतीय चुनी गईं।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी शंकर माहेश्वरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रतिभागियों, उनके अभिभावकों और सहयोगियों का आभार जताया।