फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती राना लक्ष्मी बाई  पुरस्कार से सम्मानित

Tue, 08 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिला एक लाख रुपया और प्रशस्तिपत्र
विज्ञापन

थारू महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली खीरी जिले की आरती राना को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर आयोजित समारोह में आरती राना को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। 
उल्लेखनीय हैं कि विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसमें सम्मानित की जाने वाली महिला को एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा दिया जाता है। आरती राना थारू समुदाय की जनजातीय महिला है।
विज्ञापन

आरती राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत थारू महिलाओं का स्वयं सहायता समूह गठित कर दरी, कालीन, हैंडबैग, मोबाइल कवर आदि का निर्माण कर रही हैं। डीएम किंजल सिंह के विशेष प्रयासों से इनके उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए लोकोत्सव गोवा और लखनऊ महोत्सव में स्टाल आवंटित कराए गए, जहां इनके उत्पादों का हाथों हाथ लिया गया। सात दिवसीय समारोह के तीसरे दिन ही सारे उत्पाद बिक गए। 
परंपरागत रूप से मछली पकड़ने और लकड़ी बुनने वाली थारू जनजाति की महिलाओं के लिए आरती राना उद्यमियता और प्रेरणा की स्त्रोत है। डीएम किंजल सिंह और स्वत: रोजगार योजना के  उपायुक्त अजय पांडेय के प्रयासों से थारू महिलाओं के 120 स्वयं सहायता समूह महिला  आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के प्रतिमान गढ़ रहे है।
विज्ञापन

इस समारोह में डीएम के विशेष प्रयास से एसिड अटैक पीड़िता सुनीता के पति गुड्डू को दस लाख रुपये और पुत्री शिल्पा को पांच लाख रुपये का चेक एवं एक लोहिया आवास भी प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें