फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यावर्त एवं इलाहाबाद बैंक ने शुरू किया आधार काउंटर

विज्ञापन
गोला के इलाहाबाद बैंक में आधार अपडेशन करते शारिक अली। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। इस समय छात्र सिर्फ एक डाकघर में ही आधार कार्ड अपडेशन होने के कारण परेशान हैं। उनकी परेशानी को अमर उजाला ने आधार कार्ड बनवाने के लिए ‘डाकघर में मारामारी’ शीर्षक से 20 सितंबर को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद आर्यावर्त और इलाहाबाद बैंक ने भी आधार काउंटर खोलकर अपडेशन का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अंतर्गत छात्रों का आधार एथेंटीनेशन होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जा सकती है। जिसके अंतर्गत आवेदन पत्र में भरे गए विवरण का ऑनलाइन आधार से मिलान होने के बाद आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है। ओटीपी आवेदन पत्र में भरने के बाद ही आवेदन पत्र फाइनली सबमिट किया जा सकता है। इसलिए छात्र आधार अपडेशन के लिए कहीं बैंकों में तो कहीं डाकघरों में मारे मारे घूम रहे हैं।
17 सितंबर को डीएम ने आधार कार्ड अपडेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समस्त डाकघरों, उप डाकघरों के पोस्टमास्टरों, लीड बैंक अधिकारी, समस्त बैंक प्रबंधकों, बीएसए के माध्यम से बीआरसी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को स्पष्ट आदेश दिए, बावजूद इसके बैंकों में आधार अपडेशन का कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसी क्रम में अब नींद से जागे आर्यावर्त और इलाहाबाद बैंक ने सोमवार से आधार अपडेशन का कार्य शुरू कर दिया। बैंक मैनेजर धीरज कुमार गौड़ ने बताया कि सुबह 10 से शाम चार बजे तक आधार अपडेशन होगा। एक कार्य दिवस में करीब 25 आधार ही अपडेट किए जाएंगे। इसी प्रकार लखीमपुर रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में आधार काउंटर बनाया गया है। यहां बैठे शारिक अली ने बताया कि भीड़ इकट्ठा न हो इसीलिए फार्म के साथ टोकन दे दिया जाता है। कभी-कभी सिस्टम या सर्वर में खराबी आने से विलंब हो जाता है। एक कार्य दिवस पर 20 से 25 आधार अपडेट हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें