फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुख्य डाकघर और कुछ बैंकों में हो रहा आधार कार्ड अपडेट

Fri, 01 May 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 10 साल पुराने आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए शहर में कई स्थानों पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लोग इन केंद्रों पर जाकर मोबाइल नंबर, पता, फोटो और बायोमीट्रिक जानकारी अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य डाकघर में आधार अपडेट कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक समेत कुछ अन्य बैंकों में भी आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। छाउछ बीआरसी, राज पैलेस के सामने स्थित आधार सेंटर और ऑफिसर कॉलोनी स्थित बीएसएनएल कार्यालय में भी यह सुविधा उपलब्ध है।
अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों के आधार कार्ड बने 10 साल या उससे अधिक समय हो चुका है और उन्होंने अब तक कोई जानकारी अपडेट नहीं कराई है, वे समय रहते प्रक्रिया पूरी करा लें। आधार में पुरानी जानकारी होने पर बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और अन्य सेवाओं में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें