फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में सिंगाही के युवक की मौत, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। भारत-नेपाल बॉर्डर की ग्राम पंचायत बेलापरसुआ से सटे नेपाल के ग्राम हौसलपुर मोहाना नदी के झूला पुल के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटने से सिंगाही के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। करीब एक दर्जन श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दबने से गंभीर से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

थाना सिंगाही के ग्राम सिंगहा निवासी प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव के करीब 40 श्रद्धालुओं का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से नेपाल के बेहड़ा बाबा शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने गया था।
इस दौरान शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। लौटते वक्त शनिवार शाम चार बजे झूला पुल मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।
हादसे में सिंगाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंगहा खुर्द के गांव सिंगहा कलां के आयुष वर्मा पुत्र कमल किशोर वर्मा (11) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली के नीचे दबने से एक दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची नेपाल पुलिस ने सभी घायलों को नेपाल के जिला धनगढ़ी के सिटी अस्पताल में भेजा है। आयुष वर्मा के शव के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें