फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से पशु भगाने गए युवक की सांड़ के हमले में मौत

विज्ञापन
खेत में घूमते आवारा पशु।
विज्ञापन
पंजाब में मजदूरी करता था रघुवीर,
विज्ञापन

पांच जुलाई को ही लौटा था घर
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में खेत से लावारिस पशु भगाने गए युवक रघुवीर की सांड़ के हमले में मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे गजियापुर गांव निवासी कंधाई लाल का 25 वर्षीय पुत्र रघुवीर घर के पास खेत में खड़ी बाजरे की फसल को चर रहे सांड़ को भगाने गया था। भगाते समय सांड़ ने रघुवीर पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर गोला सीएचसी आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जवान बेटे की मौत से परिवार वालों का बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि रघुवीर पंजाब में मजदूरी करता था। पांच जुलाई को ही वह घर लौटा था।
विज्ञापन

पहले भी कई लोगों की पशुओं के हमले में जा चुकी है जान
सांड़ के हमले में रघुवीर की मौत से पहले हैदराबाद गांव में 52 वर्षीय प्रभु दयाल, परेली गांव में 68 वर्षीय राम नरेश शुक्ला, इटौवा गांव में 50 वर्षीय हरि शंकर दीक्षित की सांड़ के हमले में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा खोखाय के विनोद वर्मा, राम मूर्ति, नारायण दास, ममरी में यदुनंदन प्रसाद, रोशन नगर में संत शरण पांडे, नेतराम, राम रत्न, धिरावा के बनवारी लाल वर्मा, जमील अहमद, कंधई लाल समेत एक दर्जन लोग छुट्टा आवारा पशुओं के हमले में घायल हो चुके हैं। क्षेत्र में इन पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें