गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बगहा में अपनी रिश्तेदारी में बारात में आए पीलीभीत सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव तुलापुर निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मां ने मृतक के चचेरे बहनोई पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
गांव तुलापुर निवासी लेखराम की पत्नी रामकली ने बताया कि वह अपने पुत्र 28 वर्षीय रंजीत श्रीवास्तव के साथ बगहा गांव रिश्तेदारी में रामदत्त उर्फ छब्बू के पुत्र संदीप कुमार की शादी में आई थी। सोमवार की रात करीब 9:00 बजे बगहा गांव में झब्बू के मकान की छत पर एक रिश्तेदार ने रंजीत के सिर में गोली मार दी। मां रामकली उसे लेकर गोला सीएचसी आई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली मारने वाला मृतक का चचेरा भाई बताया जा रहा है। दोनों के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हैदराबाद थाना प्रभावी निरीक्षक दीपक तिवारी ने बताया कि बगहा गांव में एक युवक को गोली मारी गई, जिसकी मौत हो गई। आरोपी मृतक का रिश्ते में बहनोई है। घटना के बाबत जानकारी की जा रही है।