फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशोरी को ले जाने के आरोप में युवक को शारदा नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। पढुआ बैरिया के मध्य एक युवक शारदा नहर में डूब गया। परिजनों का आरोप है कि एक किशोरी को ले जाने के आरोप में कुछ लोगों ने उसे जबरन शारदा नहर के बैरिया पुल से फेंक दिया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पानी में तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पढुआ थाना क्षेत्र के गांव सरपतहा डंडूरी निवासी रमेश कश्यप उर्फ छोटू (19) पुत्र रामआसरे बृहस्पतिवार दोपहर घर से निकला था। बताया जाता है कि कुछ लोग उसे घर से बुलाकर लाए थे। घर से बुलाकर लाने वाले लोग निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी घर से फरार चल रही किशोरी के रिश्तेदार थे और उसके बारे में पूछताछ कर रहे थे।
लोगों के अनुसार, पूछताछ के दौरान रमेश उर्फ छोटू ने गायब चल रही किशोरी की निशानदेही करने की बात कहते हुए नहर पटरी पर चलने की बात कही। रमेश सहित लड़की पक्ष के लोग शारदा नहर के किनारे पहुंचे। इसी बीच कुछ लोगों ने रमेश को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि नहर में डूबे युवक की तलाश गोताखोरों की मदद से करवाई जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर युवक को नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले में आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें