फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मामूली कहासुनी में युवक के पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर

Fri, 14 Nov 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रमियाबेहड़। पढ़ुआ गांव में मामूली विवाद में 19 वर्षीय आदर्श के पेट में चाकू मार दिया गया। चाकू लगने से घायल आदर्श को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आदर्श पुत्र संतोष और गांव के ही चंदन शुक्ला के बीच शुक्रवार शाम करीब सात बजे बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी बीच चंदन शुक्ला ने पहले आदर्श को मारा-पीटा फिर पेट में चाकू मार दिया। चाकू आदर्श के पेट में दाहिने तरफ लगा। वार इतना जोरदार था कि पेट से आंतें बाहर निकल आईं।
गंभीर रूप से घायल आदर्श को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष पढ़ुआ विवेक उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें