गोला गोकर्णनाथ। पीलीभीत जिले के उमरिया गांव निवासी धर्मपाल सोमवार से बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में एक पेड़ के नीचे प्रधानमंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं।
कांवड़िया वेश में बैठे धर्मपाल का दावा है कि दो दिनों से उन्होंने न भोजन किया है और न ही जल ग्रहण किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात होने तक वह अनशन समाप्त नहीं करेंगे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में वह कुछ नहीं कह सकते। हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है। संवाद