फरधान। ट्रेन की चपेट में आकर फरधान निवासी एक युवक का बायां हाथ कट गया था। रात में ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
ओयल पुलिस चौकी के गांव शंकरपुर निवासी जगदीश का 25 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार लखनऊ से मैलानी जाने वाली ट्रेन से अपनी ससुराल फरधान थाना क्षेत्र के गांव खानपुर के लिए निकला था। वह किसी तरह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में दाहिना हाथ कट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे सकतापुर की ओर रेलवे ट्रैक पर घायल युवक पड़ा होने की सूचना मिली थी। आशंका है कि उसने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की होगी। असंतुलित होकर वह ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। सीएचसी लाने के बाद उसे एंबुलेंस से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद