फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसाद में आकर युवक ने फंदे से लटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला शांतिनगर में युवक ने घर के अंदर कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई हाल ही में पूरी की थी और वह नौकरी की तलाश कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक नौकरी न मिलने की वजह से वह कई दिनों से अवसाद में था। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला शांतिनगर निवासी राकेश तिवारी का पुत्र रिशु (27) इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वर्तमान समय में घर पर ही रह रहा था। सोमवार की शाम रिशु ने कमरे के अंदर दुपट्टे का फंदा गले में कस लिया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रिशु कई महीनों से नौकरी की तलाश कर रहा था, लेकिन नौकरी नहीं मिल रही थी। इससे वह कई दिनों से अवसाद में रहता था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें