फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरफराजपुर के युवक की दिल्ली की फैक्टरी में संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। गांव सरफराजपुर निवासी युवक की रविवार शाम को दिल्ली की फैक्टरी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह वहीं अपनी बहन बहनोई के साथ रहता था। युवक के पिता ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सरफराजपुर निवासी बाबूराम ने बताया कि उनका पुत्र शेरू (18) हरदोई के शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला अलापुर निवासी अपनी बहन पूनम और बहनोई भीम सिंह के साथ दिल्ली में रहता था। जहां भीम सिंह और शेरू अलग अलग काम करते थे। शेरू अपने कमरे से आधा किलोमीटर दूर विजय विहार में एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार सुबह शेरू को फैक्टरी के मालिक ने साफ सफाई के लिए बुलाया था। शाम को भीम सिंह ने शेरू को फोन मिलाया मगर बात नहीं हो सकी। बाबूराम के मुताबिक इसके बाद भीम सिंह ने फैक्टरी में जाकर देखा तो बाहर से शटर बंद था। इसके बाद शटर का ताला खुलवाया गया तो शेरू की लाश कूड़ेदार में पड़ी थी। उसके साथ काम कर रहा फैक्टरी मालिक का भांजा वहां से फरार था। बाबूराम ने बताया कि फैक्टरी मालिक भी हरदोई का निवासी है। मामले की जानकारी होने के बाद सोमवार शाम को बाबूराम परिवारीजनों के साथ दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें