फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी में नहाते समय डूबा युवक, मौत

Sat, 02 May 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपीपर से मुंडन संस्कार में शामिल होने आए एक 28 वर्षीय युवक की शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई। सोनपीपर निवासी रामनिवास पुत्र तोखे अपने साथियों के साथ बाइक से शारदा तटबंध पर शुक्रवार को आयोजित एक मुंडन कार्यक्रम में आए हुए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान ही रामनिवास अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। खुद को डूबता देख उन्होंने शोर मचाना शुरू किया, जिसे सुनकर आसपास मौजूद लोग और ग्रामीण तुरंत उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े।
काफी खोजबीन के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों ने पलिया कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें