फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तालाब में डूबा युवक, बचाने कूदा राहगीर भी फंसा

Sun, 04 Oct 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मौके पर मौजूद परिजन व पुलिस। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
खमरिया। थाना खमरिया क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जंगलीनाथ मंदिर के पास रविवार को शौच के लिए तालाब किनारे गया मड़वा निवासी राहुल (18) पुत्र पप्पू निषाद पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने कूदा लोधौनी निवासी रामनरेश (33) पुत्र धनीराम भार्गव भी पानी में लगी घास और कुंभी में फंस गया।
विज्ञापन

सूचना पर खमरिया पुलिस, लेखपाल सचिन मौर्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ऐरा गांव से नाव मंगाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रामनरेश को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद राहुल की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा।

ग्रामीणों के अनुसार, राहुल रविवार शाम तालाब किनारे गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। हाईवे से गुजर रहे रामनरेश ने उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगाई, लेकिन खुद कुंभी में फंसकर डूबने लगे।
विज्ञापन


सीओ धौरहरा अभिषेक यादव ने बताया कि राहुल की तलाश में पुलिस टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। रामनरेश को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें