फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: थ्रेसर में गेहूं की गहाई करते समय युवक की मौत

Thu, 23 Apr 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। गांव परवसतनगर गुलरिया निवासी 18 वर्षीय मनोज की थ्रेसर मशीन में गेहूं की गहाई करते समय हाथ कटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

पीड़ित मदन ने बताया कि उसके चार बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा मनोज कुमार बुधवार शाम को मजरा अजयपुर में मजदूरी पर गेहूं की गहाई करने के लिए गया था। गेहूं की मोख लगाते समय उसके दोनों हाथ मशीन में फंस गए। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पसली में भी चोट थी। दस बजे के करीब घर पर सूचना मिली, इसके बाद उसे परिजन मरणासन्न हालत में सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मदन का आरोप है कि जो गेहूं खंदाने के लिए ले गए थे, उन किसी ने आकर देखा तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें