बिजुआ। ग्राम पंचायत रामनगर कलां के मजरा जनकपुर फत्तेपुर में बुधवार सुबह पंखा लगाते समय करंट लगने से जसपाल (30) पुत्र प्रहलाद की मौत हो गई, जबकि गोद में मौजूद उनका चार वर्षीय भांजा कार्तिक झुलस गया।
गोला सीओ महक शर्मा ने बताया कि जसपाल सुबह करीब छह बजे घर में पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज करंट लग गया। परिजन आनन-फानन दोनों को सीएचसी बिजुआ ले गए, जहां चिकित्सकों ने जसपाल को मृत घोषित कर दिया। कार्तिक का उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जसपाल के छोटे भाई विमल की बृहस्पतिवार को बरीक्षा (सगाई की रस्म) होनी थी। इस कारण घर में रिश्तेदार और मेहमान पहले से मौजूद थे। हादसे से खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।
जसपाल। फाइल फोटो