फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्काॅर्पियो की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 13 Jun 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। गांव मोहीउद्दीनपुर में ससुराल आए युवक की बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्काॅर्पियो की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी 35 वर्षीय अखिलेश पुत्र तौलेराम बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहीउद्दीनपुर चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान सीतापुर की ओर से आई तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने अखिलेश के टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अखिलेश को सीएचसी पसगवां भेजवाया, वहां डाॅक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। वह गांव मोहीउद्दीनपुर में अपनी ससुराल आए थे। अखिलेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पसगवां पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। टक्कर मारने वाली स्काॅर्पियो शाहजहांपुर की बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें