फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, दो लोग घायल

Wed, 03 Sep 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। ढखेरवा-निघासन हाईवे पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव मुन्नूपुरवा निवासी 23 वर्षीय बनवारी अपने बड़े भाई की ससुराल थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव पोखरी से लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ भाई का साला प्रहलाद और सास मुन्नी देवी भी सवार थे। जैसे ही वे रकेहटी के पास स्थित सिद्धि विनायक ट्रेडिंग कंपनी के सामने पहुंचे। सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
सूचना पाकर पढ़ुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को निघासन सीएचसी भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। घायल मुन्नी देवी ने बताया कि वह अपने दामाद के छोटे भाई के साथ अपनी बेटी के ससुराल मुन्नूपुरवा जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें