फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में पौने पांच लाख से अधिक संभावित डुप्लीकेट मतदाता

Wed, 03 Sep 2025 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में पौने पांच लाख के करीब संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सामने आए हैं, जिनका सत्यापन शुरू कर दिया गया है। इनके नाम सूची से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के 15 ब्लॉकों की 1164 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में करीब 27.53 लाख मतदाता हैं। सूची अपडेशन के बीच निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में शामिल संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित करते हुए उनका डाटा सभी जिलों को भेजकर सत्यापन का निर्देश दिया है। जिले में ऐसे करीब 4.97 लाख मतदाताओं के नाम हैं जो संभावित डुप्लीकेट मतदाता हैं।
इनके सत्यापन का काम 1680 बीएलओ को दिया गया है। सत्यापन के बाद पता चलेगा कि इसमें कितने डुप्लीकेट मतदाता हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सरोज कुमार ने बताया कि संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जो सूची मिली है, उसका सत्यापन बीएलओ के माध्यम से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें