फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंद बाइक को ठीक करते समय ट्रक से लगी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 01 Oct 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। अतरिया क्रॉसिंग के आगे निर्माणाधीन पुलिया के पास मंगलवार रात बंद बाइक ठीक करते समय ट्रक की चपेट में आने से श्रीनगर निवासी हरेंद्र (19) पुत्र चंद्रिका प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका चचेरा भाई कन्हैयालाल भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

हरेंद्र मंगलवार रात चचेरे भाई कन्हैयालाल के साथ बाइक से एक मित्र को पलिया छोड़ने आए थे। रात करीब आठ बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। अतरिया क्रॉसिंग के आगे अचानक बाइक बंद हो गई। हरेंद्र बाइक को सड़क किनारे करके ठीक करने लगा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी पलिया लाया गया। उपचार के दौरान हरेंद्र ने दम तोड़ दिया। कन्हैयालाल का सीएचसी पलिया में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति पूरी तरह खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन


सड़क पर फिसली बाइक, युवक की जान गई
पंजाब घाट से महंगापुर लौटते समय हुआ हादसा
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर पंजाब घाट से महंगापुर लौट रहे बाइक सवार राजू निषाद (35) पुत्र भूदल निवासी महंगापुर की हादसे में मौत हो गई। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में राजू गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
मौके से गुजर रहे राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और राजू को तत्काल पलिया सीएचसी भेजा। अस्पताल में परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें