फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक

Wed, 26 Aug 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धौरहरा तहसील मुख्यालय के पास टॉवर पर चढ़ा युवक। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। मोहल्ला फत्तेपुर निवासी साबान उर्फ चुन्ना (23) बुधवार दोपहर पत्नी और परिजनों से विवाद के बाद शराब के नशे में तहसील मुख्यालय के सामने लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
पुलिस साबान को कोतवाली ले गई। उसके पिता रामस्वरूप, मां, भाई और पत्नी को भी बुलाया गया। पूछताछ में साबान ने पत्नी पर भाई से प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया। उस पर कार्रवाई की मांग को लेकर वह टावर पर चढ़ गया। पत्नी ने साबान पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। उसने मायके सिंगाही जाने की बात कही।
पुलिस ने साबान का आपराधिक इतिहास खंगाला तो सिंगाही, खीरी और धौरहरा थानों में चोरी के चार मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को मायके पक्ष के लोगों के साथ भेज दिया। युवक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें