फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Tue, 26 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सड़कों पर कीचड़ हो जाने से लोगों का निकलना मुश्किल
विज्ञापन

मजदूरों के सामने पैदा हुई रोजी रोटी की समस्या
पिछले एक सप्ताह से रुक रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। एक सप्ताह में ऐसा कोई दिन नहीं बीता जिस दिन बारिश न हुई हो। धीमी रफ्तार में बारिश होने से शहर में कुछ जगह जलभराव तो अधिकतर सड़कों पर कीचड़ हो जाने से बुरा हाल है। सुबह से बारिश शुरू हो जाने के कारण लोगों को अपने काम पर जाने में भी दिक्कत हो रही हैं। 
मंगलवार को सुबह चार बजे तेज बारिश हुई। इसके बाद दोपहर तक बारिश की झड़ी लगी रही। कभी हल्की तो कभी भारी बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश होने की सूचना मिली है। एक सप्ताह से हो रही बारिश से मौसम में तरावट आ गई है। तापमान में गिरावट आने पिछले दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली है लेकिन बारिश रुकते ही उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

धीरे-धीरे वर्षा होने से भुइफोरवानाथ मंदिर रोड, गढ़ी रोड, मेला मैदान से इमली चौराहा रोड, नौरंगाबाद रोड और कचेहरी रोड पर कीचड़ हो जाने से लोगों का सड़कों पर निकलना तक दुश्वार हो गया है। उधर कलक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत और विलोबी हाल परिसर और सदर स्कूल में जलभराव होने से लोगों को दफ्तरों तक पहुंचने भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

एक सप्ताह से हो रही बारिश से सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे खानाबदोशों के तरह जिंदगी गुजारने वाले बाढ़ और कटान पीड़ितों के सामने मुसीबतें बढ़ गई हैं। लगातार बरसात होने से निर्माण कार्यों में काम करने वाले मजदूरों को काम भी नहीं मिल पा रहा है। इससे उनके सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें