फरधान। थाना क्षेत्र के गांव खजांचीपुरवा निवासी सर्वेश वर्मा (55) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सर्वेश कुमार वर्मा बाइक से थाना खीरी के गांव सोंठपुरवा में अपनी बहन के यहां करवा देने जा रहे थे।
वह बाइक से लखीमपुर गोला मार्ग पर कोतवाली सदर के गांव खखरा के पास वीर बाबा स्थान के सामने पहुंचे ही थे। उसी समय धान भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई। इससे सर्वेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची कोतवाली सदर की एलआरपी चौकी पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक हिरासत में है। सर्वेश ने हेलमेट पहनी थी या नहीं, इसका पता नहीं चला है। संवाद