फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने की अगेड़ी काटने गई महिला को खींच ले गई बाघिन

Sat, 10 Jan 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खेतों में ग्रामीणों के साथ महिला की तलाश करते वन कर्मी। संवाद - फोटो : टूंडला तहसील में सीओ अमरीश कुमार व तहसीलदार राखी शर्मा को ज्ञापन देते हिंदूवादी संगठनों के पदा​धिकारी संवाद
विज्ञापन
निघासन (खीरी)। थाना तिकुनिया क्षेत्र के गांव महाराज नगर के पास शनिवार देर शाम गन्ने के खेत में अगेड़ी काट रही भेड़ौरी गांव की ऊषा देवी (35) पत्नी पवन कुमार पर बाघिन ने हमला कर दिया और उसे खेत के अंदर खींच ले गया। सूचना पर पहुंची बेलरायां रेंज की वन विभाग की टीम ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

भेड़ौरी निवासी गूंधनी देवी पत्नी छैलबिहारी भी उसके साथ थीं। गूंधनी के मुताबिक, गन्ने में छिपे बाघ ने अचानक झपट्टा मारा और ऊषा को खींच ले गया। घबराईं गूंधनी बदहवास हालत में भागीं। कुछ दूर पर ईंट की पथाई कर रहे मजदूरों के पास पहुंचकर बेहोश हो गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गन्ने के खेतों में महिला की तलाश शुरू कर दी। बेलरायां रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बाघ की गतिविधि को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। महिला की तलाश जारी है।
विज्ञापन

वन विभाग ने रात में खोजबीन के लिए थर्मल ड्रोन मंगवाया है। अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। भेड़ौरी गांव में बाघिन के हमले ने एक बार फिर दो दशक पुरानी दहशत को ताजा कर दिया है। प्रधान प्रतिनिधि ध्रुव कुमार वर्मा के अनुसार, करीब 20 वर्ष पहले भी शावकों के साथ घूम रनी बाघिन ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद लंबे समय तक क्षेत्र में भय का माहौल रहा, लेकिन समय के साथ हालात सामान्य हो गए थे। अब दोबारा से शावकों के साथ बाघिन देखी जा रही है। इससे दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें