धर्मापुर-कोलवा मार्ग पर धर्मापुर-कोलवा मार्ग पर धर्मापुर-कोलवा मार्ग पर बैठी बाघिन। स्रोत: सोश
मझगईं। धर्मापुर से कोलवा फार्म जाने वाले मार्ग पर शाम करीब आठ बजे बाघिन और दो शावक दिखाई दिए। बम्हनपुर निवासी बलविंदर सिंह और गुरजीत सिंह चारपहिया वाहन से कोलवा फार्म स्थित घर लौट रहे थे। पुलिया के पास पहुंचने पर उन्हें सड़क किनारे दो शावक बैठे दिखे। कुछ ही देर बाद एक बाघिन भी रास्ता पार करती नजर आई।
अचानक सामने बाघों का कुनबा देखकर चालक बलविंदर सिंह ने गाड़ी पीछे कर ली। दोनों युवकों ने कार के भीतर से बाघों की गतिविधियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि मौके पर मिले पगचिह्नों के आधार पर बाघिन और दो अवयस्क शावकों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। संवाद