फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओवरलोडिंग से जिले में रोज फुंक रहे औसतन 16 ट्रांसफाॅर्मर

Tue, 03 Jun 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
काशीनगर में खड़ा मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर। संवाद - फोटो : फुंके ट्रांसफार्मर के पास खड़े नाराज ग्रामीण।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जहां जनता बेहाल है तो विद्युत निगम को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली का लोड बढ़ने से प्रतिदिन औसतन 16 ट्रांसफाॅर्मर फुंक रहे हैं, जिसके चलते घंटों अघोषित कटौती हो रही है। वर्कशाॅप में कर्मचारियों को भी देर रात तक मरम्मत का काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो 60 दिनों में जनपद भर में 955 ट्रांसफॉर्मर फुंके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मई में 652 और अप्रैल मेंं 303 हैं। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में 25 केवीए, 63 केवीए, 100 केवीए, 250 केवीए और 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। इस भीषण गर्मी में सभी प्रकार के ट्रांसफॉर्मर फुंके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा 250 और 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर फुंके हैं। ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के लिए जनपद में दो वर्कशॉप लखीमपुर और बांकेगंज में हैं।
लखीमपुर में गढ़ी उपकेंद्र के पास वर्कशॉप है, जहां 100 केवीए से नीचे के ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत की जाती है, जबकि बांकेगंज में स्थित वर्कशॉप में 100 केवीए के ऊपर वाले ट्राॅसफार्मरों की मरम्मत होती है। इन दिनों वर्कशॉप के पास काफी काम है। कर्मचारियों को देर रात तक काम करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें